सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। 33 साल बाद अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी पर्दे पर बड़ा धमाल मचा सकती है। पिछली बार दोनों ने साल 1991 में 'दलपति' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। इसे कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कल्ट का दर्जा प्राप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक मणिरत्नम अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए रजनीकांत से संपर्क साधने की योजना बना रहे हैं। फिल्म दलपति में रजनीकांत के साथ ममूटी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी महाभारत के कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती से प्रेरित थी।
2 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl
यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बहुत सफल रही और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में दोनों सितारों के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई थी। मणिरत्नम की बात करें तो वह 34 साल बाद इन दिनों 'ठग लाइफ' में कमल हासन के साथ काम कर रहे हैं।
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके अगले साल रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में कमल हासन, त्रिशा, सिम्बू, नासिर, अभिराम, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सान्या मल्होत्रा, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है।
4 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : एक्स @LycaProductions
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, अभिराम और रक्षण अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
5 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : एक्स: @LycaProductions
सुपरस्टार अभिनेता की 71वीं फिल्म 'कुली' भी लोकेश कनगराज के साथ है और इसका पहला शेड्यूल हाल ही में हैदराबाद में पूरा हुआ है। रजनीकांत के अलावा फिल्म के कलाकारों में श्रुति हासन, नागार्जुन, उपेंद्र राव, सौबिन शाहिर, सत्यराज जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश सरकार, इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे निर्देशक