कोच्चि में 'पुष्पा 2' को लेकर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां के एक थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म का केवल इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाया गया। शुक्रवार शाम 6:30 बजे के शो में सिनेमा प्रेमी जब सिनेमाप्लस सेंटर स्क्वायर मॉल पहुंचे तो उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि फिल्म के तीन घंटे 15 मिनट के शो में अंत के क्रेडिट्स इंटरवल में ही क्यों चलने लगे। बाद में दर्शकों को यह समझ में आया कि उन्हें केवल इंटरवल के बाद का भाग ही दिखाया जा रहा था।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भारी चूक, दर्शकों का फूट पड़ा गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:07 AM IST
सार
कोच्चि के थिएटर में 'पुष्पा 2' के सिर्फ इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाने से दर्शकों में गहरा असंतोष देखने को मिला। इसके बाद कुछ ने रिफंड की मांग की, जबकि अन्य ने पहले भाग को फिर से देखने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन