सूर्या साउथ के बड़े अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'कंगुवा' को लेकर व्यस्त हैं। इस वजह से अभिनेता लगातार अपनी फिल्म को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उनसे मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करने के सवाल को पूछा गया, जिसका अभिनेता ने विस्तार से जवाब भी दिया है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने लोकेश के साथ फिल्म को लेकर बातचीत भी की है।
Suriya: लोकेश कनराज के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक हैं सूर्या, साथ काम करने की जताई उम्मीद
Suriya and Lokesh Kanagaraj : सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंगुवा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने लोकेश कनगराज के साथ काम करने की इच्छा जताई है और साथ ही अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी जानकारी साझा की हैं।
लोकेश के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम करने को इच्छुक हैं सूर्या
हाल में ही एक बातचीत के दौरान सूर्या ने बताया कि लोकेश कनगराज का ड्रीम प्रोजेक्ट इरुम्बु काई मायावी है। इसके अलावा उन्होंने लोकेश की फिल्म विक्रम में दिखाए गए अपने किरदार रोलेक्स के बारे में भी बात की है। सूर्या ने कहा कि उन्होंने फिल्म इरुम्बु काई मायावी के बारे में बात की है, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि ये फिल्म उन्हें मिलेगी या नहीं। अभिनेता ने कहा,"हमने फिल्म इरुम्बु काई मायावी के बारे में बात की है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह फिल्म मेरे पास वापस आएगी या बड़े कलाकारों के पास जाएगी।"
लोकेश संग काम करने की है उम्मीद- सूर्या
अभिनेता ने लोकप्रिय निर्देशक के साथ काम करने की योजना को भी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वे साथ में एक फिल्म करने की योजना बना रहे हैं, जिसका फिलहाल निर्माताओं द्वारा निर्णय लिए जाने का इंतजार किया जा रहा है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने लोकेश कनगराज की फिल्मों की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ लोकेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं लोकेश कनगराज के साथ फिर से काम करूंगा।"
Alia Bhatt: ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, अब ‘अल्फा’ को बचाने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन पर
दो-तीन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं सूर्या
सूर्या ने आगे कहा कि वह इस समय लगभग दो से तीन प्रोजेट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ की शूटिंग जल्दी हो सकती है, जबकि अन्य को पूरा होने में कुछ साल लग सकते हैं। बात दें कि सूर्या और लोकेश ने विक्रम में साथ काम किया था, जिसमें सूर्या रोलेक्स के किरदार में नजर आए थे। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमल हासन, फहद फासिल, विजय सेतुपति आदि कई कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने साझा किया अमिताभ बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा, जब बिग बी ने खाने पर बुलाया घर और..
14 नवंबर को रिलीज होगी' कंगुवा'
बताते चलें कि लोकेश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कुली को लेकर व्यस्त हैं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत नजर आने वाले हैं। वही, सूर्या अपनी आगामी फिल्म कंगुवा में बॉबी देओल, दिशा पाटनी आदि कलाकार के साथ नजर आएंगे। कंगुवा आगामी 14 नवंबर को रिलीज होगी।
Lucky Baskhar: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'लकी भास्कर' के होंगे पेड प्रीमियर, 50 से अधिक अकेले हैदराबाद में