विक्रम की सफलता के बाद कमल हासन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इनमें से उनकी केएच 234 का फैंस को बेसब्री से इ्ंतजार है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लंबे समय के बाद मणिरत्नम और अभिनेता इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। फिल्म में जयम रवि और तृषा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसका संगीत एआर रहमान द्वारा तैयार किया गया है।
Gadar 2 on Television: थियेटर और ओटीटी के बाद टेलीविजन पर तारा सिंह की बारी, इस दिन होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : social media
फिल्मों में एक्टिंग के साथ कमल इस समय तमिल रियलिटी शो बिग बॉस की मेजबानी भी कर रहे। हाल ही में शो के एक एपिसोड में अभिनेता अपनी इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 'केएच 234' के बहुप्रतीक्षित टीजर का काम पूरा हो गया है। साथ ही, शो में आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि इसका अनावरण सात नवंबर यानी कमल हासन के जन्मदिन पर किया जाएगा।
3 of 5
कमल हासन, मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 34 साल के अंतराल के बाद मणिरत्नम और कमल हासन केएच 234 में काम कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था, जो 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म के कलाकारों और टीजर के बारे में आधिकारिक घोषणा फिल्म निर्माताओं द्वारा की जाएगी।
4 of 5
कमल हासन-इंडियन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन ने अपनी फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसमें काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर और गुरु सोमसुंदरम भी नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
5 of 5
प्रोजेक्ट के-कल्कि 2898 एड
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उनके पास नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और पसुपति हैं। कमल हासन जल्द ही निर्देशक एच विनोथ के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। अस्थायी तौर पर इसे 'KH233', कहा जा रहा है।
Bigg Boss 10 Kannada: 'बिग बॉस 10 कन्नड़' के घर से गिरफ्तार किए गए वर्थुर संतोष, बाघ के पंजे का लॉकेट बना वजह