कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। दमदार कमाई की वजह से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन समेत सभी कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के एक के महीने के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 33वें दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
कमल हासन-कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी ने 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ रुपये के पार चला गया था। पहले सात दिनों की कुल कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 414.85 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, दूसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की पर फिल्म की मजबूती बरकरार रही थी। दूसरे सप्ताह में 128.5 करोड़ का कारोबार कर फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए 56.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 24.4 करोड़ और का कलेक्शन किया। अब पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है। 31वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 32वें दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 33वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 632.8 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म जल्द ही जवान को पीछे छोड़ने में महज कुछ ही कदम दूर है। शाहरुख खान की फिल्म ने टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने हिंदी भाषा में 582.31, तमिल में 30.8 और तेलुगु में 27.86 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा से मिलने पहुंचीं शबाना आजमी, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार- खाला संग नई मां और बेबी