आरआरआर अभिनेता जूनियर एनटीआर और उनके भाई नंदमुरी कल्याण राम ने शनिवार को अपने दिवंगत दादा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता नंदमुरी तारक रामा राव को उनकी 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भाइयों ने हैदराबाद में हुसैन सागर झील के किनारे एनटीआर घाट का दौरा किया और अपने दादा की समाधि पर फूल चढ़ाए। एनटी रामा राव का निधन 18 जनवरी, 1996 को हुआ था।
Junior NTR: दादा को श्रद्धांजलि देने एनटीआर घाट पहुंचे जूनियर एनटीआर, समाधि पर चढ़ाया फूल, फर्श पर बैठे आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:00 PM IST
सार
तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर शनिवार को अपने दिवंगत दादा की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने एनटीआर घाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन