हर हफ्ते टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की जाती है। हाल ही में एक टीआरपी जारी हुई है। इसमें सीरियल ‘उड़ने की आशा’ अब भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है। बाकी सीरियल्स का क्या हाल है, जानिए?
2 of 5
सीरियल उड़ने की आशा
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ने की आशा टॉप पर
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, यह सीरियल पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है। इस बार ‘उड़ने की आशा’ सीरियल की टीआरपी 2.5 रही है। सीरियल में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं।
3 of 5
अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रेस में फिर से अनुपमा
रूपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की स्थिति कुछ बेहतर हुई, इस सीरियल की टीआरपी लगातार गिर रही थी। इस बार की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल दूसरे नंबर पर है। अनुपमा की टीआरपी 2.4 है।
ये खबर भी पढ़ें: Rajan Shahi: ‘अनुपमा’ की कम होती टीआरपी पर क्या बोले राजन शाही? सीरियल से जुड़े चुके हैं कई विवाद
4 of 5
एडवोकेट अंजलि अवस्थी
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे-चौथे-पांचवें पायदान पर ये सीरियल
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ 2.3 की टीआरपी के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी है, इस 2.3 की टीआरपी मिली है। इसी के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवें नंबर है। इस बार इस सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है।
ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: कौन हैं ‘अनुपमा’ की नई ‘आध्या’? अलीशा परवीन के रिप्लेस होने के बाद इस बंगाली एक्ट्रेस को मिला मौका
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में ये सीरियल भी शामिल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कॉमेडी से लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। इस बार इस कॉमिक सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है और यह छठे स्थान पर बना हुआ है। वहीं ‘मंगल लक्ष्मी’, सातवीं पोजिशन पर है, इसकी टीआरपी 2.1 रही। ‘झनक’ सीरियल आठवें स्थान पर रहा है। नौवें और दसवें नंबर पर सीरियल ‘मन्नत’ और ‘परिणीति’ रहा है। यह दोनों ही सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।