जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देवरा में वे जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा उनकी एक और साउथ की फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक ताजा अपडेट के अनुसार अभिनेत्री जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कर्ण' में सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। हालांकि, इससे जुड़ा अन्य कोई भी विवरण सामने नहीं आया है।
Animal: एनिमल ओटीटी रिलीज ने फिर छेड़ी बहस, फिल्म को महिला विरोधी बताकर उठी नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर ने जान्हवी के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वे मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। वहीं, इसका निर्देशन रंग दे बसंती जैसी फिल्म बना चुके मशहूर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करने वाले हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सूर्या के बाद जान्हवी कपूर को फिल्म में मुख्य महिला की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। यह महाभारत पर आधारित है एक अखिल भारतीय (पैन इंडिया) फिल्म होगी, जिसे दो भागों में बनाया जाएगा। इसी वजह से फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा होगा।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के साउथ डेब्यू की बात करें तो फिल्म देवरा पहले पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म की क्वालिटी को लेकर कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के वीएफएक्स की वजह से इसमें ज्यादा समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि अब 2024 की दूसरी छमाही में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक देवारा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर अगली बार राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।
BB17: फिनाले से पहले विक्की ने अंकिता के साथ साझा की क्यूट तस्वीर