तेलुगु स्टार विष्णु मंचू की फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड में जोर शोर से चल रही है। फिल्म की स्टारकास्ट दिन पर दिन दिलचस्प होती चली जा रही है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि प्रभास और मोहनलाल को फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।
Dhak Dhak: फिल्म की रिलीज से पहले दीया ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी यादें, सह-कलाकारों के लिए लिखा भावुक नोट
2 of 5
शिवाराजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि कन्नड़ सुपरस्टार शिवाराजकुमार टीम में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। विष्णु मंचू ने अपने पेज पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देकर परोक्ष रूप से इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "हर हर महादेव।"
3 of 5
विष्णु मंचू
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में संगीत मणि शर्मा और स्टीफन का है। इसका निर्माण एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। बता दें कि नूपुर सेनन को पहले फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया था।
4 of 5
विष्णु मंचू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। तारीखों के टकराव के कारण वह इस फिल्म से बाहर हो चुकी हैं। विष्णु मांचू 'कन्नप्पा' के प्रति अपने जुनून के बारे में मुखर रहे थे। 21 अगस्त 2023 को फिल्म का पूजा समारोह श्री कालहस्ती मंदिर में आयोजित किया गया था। फिलहाल शूटिंग तेजी से चल रही है।
5 of 5
शिवाराजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शिवाराजकुमार हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर में भी कैमियो करते दिखे थे। फिल्म में उनका छोटा सा लेकिन काफी अहम रोल था। दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जेलर ने जबर्दस्त कमाई की थी।
Amitabh Bachchan: जन्मदिन पर फैंस के दिए बधाइयों पर बिग बी ने जताई खुशी, बोले- कर्ज चुकाया नहीं जा सकता