दुलकर सलमान मलयालम फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें तमिल और तेलुगु दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही उनकी फिल्म 'लकी भास्कर' रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली है। इस फिल्ल के लिए अभिनेता ने खुद तमिल डबिंग भी की थी। उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए काफी ज्यादा प्यार मिलता है। अभिनेता के फैंस के लिए खुशी की बात है कि लकी भास्कर के बाद भी अभिनेता को देखने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभिनेता के कई आगामी प्रोजेक्ट्स इस वक्त कतार में हैं, जिनमें फिल्में तथा वेब सीरीज भी शामिल हैं।
2 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
'आकाशम लो ओका तारा'
दुलकर सलमान जल्द ही अपने आगामी तेलुगु प्रोजेक्ट 'आकाशम लो ओका तारा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कथित तौर पर साई पल्लवी से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत चल रही हैं। पवन सादिनेनी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म के अगले साल 2025 तक रिलीज होने की उम्मीद है। दुलकर सलमान और साई पल्लवी ने इससे पहले 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म काली में भी स्क्रीन साझा किया था।
3 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
'सूर्या 43'
निर्देशक सुधा कोंगारा और तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस आगामी फिल्म में दुलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'सूर्या 43' रखा गया है। अब तक, निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक शीर्षक को गुप्त रखा है। इस फिल्म में सूर्या और दुलकर सलमान के अलावा नाजरिया फहाद और विजय वर्मा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Suriya-Karthi: पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं सूर्या और कार्ति? इस निर्देशक की फिल्म को लेकर लग रहीं अटकलें
4 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : एक्स@dulQuer
'गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2'
पिछले साल फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, गन्स एंड गुलाब्स लेकर आए थे। इस वेब सीरीज में दुलकर सलमान, राजकुमार राव, आदर्श गौरव, गुलशन देवैया, पूजा गौर, श्रेया धनवंतरी, सतीश कौशिक आदि कलाकार नजर आए थे। पहले सीजन की सफलता के बाद, निर्माताओं ने 'गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2' की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी दुलकर सलमान वापस से नजर आने वाले हैं।
‘बिग बॉस’ के घर में ये दोस्त बनें दुश्मन, जानें कौन-कौन से नाम हैं शामिल
5 of 5
दुलकर सलमान
- फोटो : एक्स@dulQuer
'कांथा'
दुलकर सलमान और राणा दग्गुबाती फिल्म 'कांथा' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे ने जल्द ही सेल्वमनी सेल्वराज निर्देशित फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों ही कलाकार इस फिल्म का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। 'कांथा' 1950 के दशक की मद्रास में स्थित है। फिल्म में इतिहास और तत्कालीन सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा।
Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने बताया अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स का भविष्य, इस फिल्म के साथ हो जाएगा अंत