साउथ सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हैं। इस साल भी कई साउथ सितारों की धमाकेदार फिल्में कतार में लगी हुई हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा को लेकर दिलचस्प खबर आई कि वे अपनी आगामी फिल्म 'वीडी14' में डबल रोल में नजर आएंगे। इसके बाद से अभिनेता के प्रशंसक काफी खुश हैं। हालांकि, विजय से पहले भी कई साउथ सितारे दोहरी भूमिका अदा कर चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जिन्होंने डबल रोल निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
South Celebs: फिल्मों में डबल रोल का धमाका कर चुके हैं ये साउथ सितारे, अब विजय देवरकोंडा भी मैदान में उतरे
विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम वीडी14 है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें विजय अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वे डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में विजय देवरकोंडा पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, इस पर आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है।
विजय की 68वीं फिल्म का नाम 'गोट' उर्फ 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता डबल रोल में नजर आए, जिसमें एक बुजुर्ग का किरदार दिखा तो दूसरा जवान का। फिल्म में अभिनेता पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, विजय इससे पहले भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्म 'मर्सल' थी जो 2017 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन विजय के पसंदीदा निर्देशक एटली ने किया था। हालांकि, इस फिल्म में विजय ने डबल रोल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाया था। विजय को अजगिया तमिल मगन, विल्लू, कथ्थी, पुली और बिगिल जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका में भी देखा गया है।
इस लिस्ट में अगला नाम आता है थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत भी कई फिल्मों में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। इन फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है 'बिल्ला' का, जो 1980 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की आधिकारिक रीमेक थी। इसके अलावा रजनीकांत एंथिरन, अरुणाचलम, मुथु और पोक्किरी राजा फिल्मों में डबल रोल में नजर आए थे।
कमल हासन
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक में अभिनय का लोहा मनवा चुके सुपरस्टार कमल हासन भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। वे 2001 में आई फिल्म आलावन्धन में सकारात्मक और नकारात्मक, दोहरी भूमिका में नजर आए। इसके अलावा कमल को कल्याणरमन, इंडियन और मंगम्मा सबाथम जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा गया।