फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha First Look Revealed from Upcoming Movie Jatadhara On International Womens day

Sonakshi Sinha: 'जटाधारा' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी, महिला दिवस पर सामने आई पहली झलक

Sat, 08 Mar 2025 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के कई सितारे साउथ सिनेमा का रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। उनकी पहली साउथ फिल्म है 'जटाधरा'।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha First Look Revealed from Upcoming Movie Jatadhara On International Womens day
फिल्म 'जटाधारा' से सोनाक्षी सिन्हा का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम-@zeestudiosofficial

विस्तार

बॉलीवुड में करीब ढाई दशक बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा का रुख कर रही हैं। वे सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' से साउथ डेब्यू कर रही हैं। आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर फिल्म से सोनाक्षी की पहली झलक सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक एलान किया है। 

विज्ञापन


Women's Day Special: 'पुष्पा 2' से लेकर 'लज्जा' तक इन फिल्मों में पुरुषों ने महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन

मेकर्स ने किया सोनाक्षी का स्वागत
जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस महिला दिवस पर 'जटाधारा' में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है'! आगे लिखा है, 'सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Zee Studios (@zeestudiosofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सोना के पति जहीर इकबाल ने किया कमेंट
आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। 'जटाधारा' तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। 'जटाधारा' पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी
फिस्म 'जटाधारा' के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास 'तू है मेरी किरण' भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' भी है। सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था।



Women's Day: सुष्मिता ने महिलाओं के लिए लिखा खूबसूरत नोट, बोलीं- 'आपको को निडर होकर 'न' कह पाने की ताकत मिले'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed