फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again Trailer: Ranveer Singh kissed Deepika Padukone photo from movies poster in event

Singham Again: 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में दीपिका के अंदाज पर मर मिटे रणवीर, दे डाली दनादन किस

Mon, 07 Oct 2024 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

आज भव्य इवेंट में 'सिंघम अगेन' फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इवेंट में तमाम सितारे मौजूद रहे। रणवीर सिंह ने भी हिस्सा लिया और वहां पोस्टर पर दीपिका की तस्वीर देख उन्होंने जमकर प्यार लुटाया।

विज्ञापन
Singham Again Trailer: Ranveer Singh kissed Deepika Padukone photo from movies poster in event
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर आज सोमवार 7 अक्तूबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च हो गया है। यहां रणवीर सिंह भी पहुंचे हैं, वे भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म नजर आएंगी और पोस्टर पर उनकी तस्वीर प्रमुखता से छपी है। रणवीर जैसे ही इवेंट में पहुंचे दीपिका को योद्धा के रूप में देख खुशी से झूम उठे। उन्होंने अभिनेत्री के पोस्टर पर प्यार की बरसात कर डाली।

विज्ञापन

Singham Again Trailer: Ranveer Singh kissed Deepika Padukone photo from movies poster in event
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर ने ली धांसू एंट्री
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने बड़े ही धांसू अंदाज में एंट्री ली। उनके मंच पर आते ही सीटियां और तालियां बजने लगीं। सिंबा-सिंबा की पुकार सुनाई देने लगी। रणवीर सिंह ने भी फैंस को निराश नहीं किया और सभी से खूब अच्छे से मिले। स्टेज पर लगे फिल्म के पोस्टर पर लगी दीपिका पादुकोण की तस्वीर देखकर रणवीर एकटक निहारने लगे और फिर पत्नी की तस्वीर को चूम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Singham Again Trailer: Ranveer Singh kissed Deepika Padukone photo from movies poster in event
सिंघम अगेन ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नहीं आईं दीपिका पादुकोण
पहले चर्चा थी कि दीपिका पादुकोण भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बेबी गर्ल के जन्म के बाद दीपिका पहली बार किसी सार्वजनिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। ट्रेलर लॉन्च में रणवीर अकेले आए, लेकिन उन्होंने खूब रौनक बिखेरी। पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकी। दूसरी तरफ 'सिंघम अगेन' को लेकर भी वे खूब उत्साहित दिखे।

विज्ञापन

Singham Again Trailer: Ranveer Singh kissed Deepika Padukone photo from movies poster in event
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद डैशिंग लगे। उनका बीयर्ड लुक और हेयरस्टाइल भी गजब ढाता नजर आया। उस पर उनका अंदाज सबसे जुदा। मंच पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद रणवीर सिंह फोटोग्राफर्स से मिले और बड़ी गर्मजोशी से मुलाकात की। बात करें फिल्म 'सिंघम अगेन' की तो यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed