'आरसी16' इस साल की की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए राम चरण और निर्देशक बुची बाबू ने उप्पेना के बाद फिर हाथ मिलाया है। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अब प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रोमांचक घोषणा की।
RC16: राम चरण की 'आरसी16' में अदाकारी का दम दिखाएंगे यह कन्नड़ सुपरस्टार, जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया स्वागत
राम चरण और बुची बाबू ने आरसी16 फिल्म के लिए दूसरी बार हाथ मिलाया है। वहीं अब निर्माताओं ने बड़ा एलान कर बताया है कि आरसी16 में कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार शामिल हो गए हैं। आरसी16 में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए शिवा राजकुमार तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे। उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका में लिया गया है, जिसकी खबर आज शिवा राजकुमार के जन्मदिन के साथ सामने आई है।
इस फिल्म का पूजा समारोह कुछ महीने पहले आयोजित किया गया था। एक पुराने साक्षात्कार में शिवा राजकुमार ने पुष्टि की कि वे इस बड़ी परियोजना वाले मनोरंजन का हिस्सा हैं। वहीं आज अभिनेता का जन्मदिन है और इस अवसर पर आरसी16 के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म में उनकी उपस्थिति की पुष्टि की। निर्माताओं द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ अभिनेता का स्वागत करने के लिए एक विशेष पोस्टर जारी किया गया।
प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, 'शिवा राजकुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो उनके कद के अनुरूप है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता का एक पोस्टर भी जारी किया है। आरसी 16 शिवा राजकुमार की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है और राम चरण के प्रशंसक दो बेहतरीन कलाकारों को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं जान्हवी कपूर की जोड़ी को राम चरण के साथ देखा दर्शकों के लिए उत्साह की बात है।
Welcoming 'Karunada Chakravarthy' @NimmaShivanna on board for a pivotal role that resonates with his stature 🔥
Team #RC16 wishes #Shivanna a very Happy Birthday ✨#RamCharanRevolts
Global Star @AlwaysRamCharan #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla… pic.twitter.com/nMvgvvTfMR
वृद्धा सिनेमा, मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर आरसी16 का निर्माण कर रही है। फिल्म में एआर रहमान म्यूजिक कंपोजर हैं। आने वाले दिनों में निर्माता फिल्म के नाम और टीजर के साथ साथ ट्रेलर की जानकारी जल्द ही साझा करेंगे।