शिबानी दांडेकर बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम हैं। अभिनय में आने से पहले अभिनेत्री जिस भी शो की मेजबानी करतीं, उसमें एक नई जान फूंक देती थीं। एक्टिंग से पहले शिबानी ने मॉडलिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। हालांकि, शिबानी तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने फरहान अख्तर से शादी रचाने का फैसला किया था। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अंतरधार्मिक विवाह करने पर हुई ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shibaniakhtar
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काम के सिलसिले में मिले, अपने रिश्ते में शुरुआती समस्याओं का सामना किया, लेकिन आखिरकार 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। ज्यादातर सार्वजनिक हस्तियों की तरह, इस कपल को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। शिबानी ने कहा कि जब उन्होंने अभिनेता-फिल्म निर्माता को डेट करना शुरू किया तो उन्हें 'गोल्ड डिगर' जैसे टैग से निपटना पड़ा। उन्होंने यह भी याद किया कि लोग कहते थे, "फरहान अख्तर से शादी से पहले वह कौन थीं?"
3 of 5
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
हाल ही में, रिया चक्रवर्ती के साथ उनके पॉडकास्ट चैप्टर 2 पर बातचीत में शिबानी दांडेकर ने बताया कि वह ट्रोल्स को कैसे हैंडल करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट तभी आपके दिल को छूती हैं, जब उनमें कोई सच्चाई हो और आप उन पर किसी तरह से असर डालती हों। अगर उस कमेंट या लोगों की कही गई बातों का कोई आधार नहीं है, तो कोई ऐसी झूठी बात आपको कैसे प्रभावित कर सकती है?"
4 of 5
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
अपने अनुभव को याद करते हुए शिबानी ने आगे कहा, ''जब मैंने फरहान के साथ अपना रिश्ता शुरू किया था, तो हर दिन लोग मुझसे ये दो बातें कहते थे, 'लव जिहाद और गोल्ड डिगर।' मैं कोई सोने की खोज करने वाली नहीं हूं और इस मामले की सच्चाई यह है कि वह एक मुस्लिम घर से आते हैं और मैं एक हिंदू घर से आती हूं। हमने शादी कर ली है और हम अपनी शादी से बहुत खुश हैं।"
5 of 5
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
शिबानी ने यह भी कहा, "लोग हमारे बारे में जो चाहें कह सकते हैं। मुझे इस तरह के कमेंट्स देखने को मिलते थे कि 'वह कौन है?', 'फरहान अख्तर से शादी करने से पहले वह कौन थी?' और मैं बैठ कर उस कमेंट को पढ़ूंगी, और सोचूंगी 'हे भगवान, क्या मैंने अपने जीवन में कुछ किया है, क्या मैं उससे शादी करने से पहले कोई थी?' तो इसका कोई फायदा नहीं है।"