{"_id":"6683f8b97419f08f5f0a1059","slug":"shatrughan-sinha-tweeted-about-sonakshi-sinha-and-zaheer-iqbal-says-they-are-made-for-each-other-couple-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने लुटाया बेटी पर प्यार, बोले- सोनाक्षी और जहीर एक-दूजे के लिए बने हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने लुटाया बेटी पर प्यार, बोले- सोनाक्षी और जहीर एक-दूजे के लिए बने हैं
Tue, 02 Jul 2024 06:46 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के संग शादी रचाई। सोनाक्षी की शादी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री की शादी से उनके भाई खुश नहीं थे। अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। आइए जानते हैं क्या कहा है सोनाक्षी के पिता ने उनकी और जहीर की जोड़ी के बारे में ---
Trending Videos
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जब से सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई है अफवाहों का बाजार गर्म है कि उनकी इस शादी से उनके परिवार के कई सदस्य खुश नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो इसी नाराजगी की वजह से उनके भाई भी शादी में शामिल नहीं हुए थे।
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं आज शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट करके अफवाह फैलाने वालों को चुप करवा दिया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है, 'आप सभी का दिल से धन्यवाद। आपने अपने कीमती समय से वक्त निकाल कर वर-वधू को जो आशीर्वाद दिया और आपने जो प्यार और गर्मजोशी दिखाई उसे देखकर मन काफी प्रसन्न है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शत्रुघ्न सिन्हा आगे लिखते हैं, 'मैं बौद्धिक रूप से उत्कृष्ट महान अरुण शौरी, बड़े भाई राजनेता यशवंत सिन्हा और निश्चित रूप से मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आप सबने जो प्यार लुटाया है उसे देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है'।
विज्ञापन
सोनाक्षी और जहीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी के बारे में बात करते हुए लिखा है, 'सोनाक्षी और जहीर एक-दूजे के लिए बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने जहीर इकबाल हैशटैग के जरिए सिन्हा परिवार का अभिन्न अंग भी बता दिया है। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।