अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया है। बिना किसी गॉडफादर के एक आउटसाइडर होते हुए बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बना ली है। इन दिनों वे फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने भी कार्तिक की इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ की है। अब इसमें दिग्गज अभिनेता और अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है।
Shatrughan Sinha: 'चंदू चैंपियन' के मुरीद हुए शॉटगन, कार्तिक के लिए कर डाली नेशनल अवॉर्ड की मांग
शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन की न सिर्फ तारीफ की है, बल्कि उन्होंने उनके लिए नेशनल अवॉर्ड तक की मांग कर डाली है। शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन की दिल खोलकर तारीफ की है। जूम के साथ बातचीत में कार्तिक की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'कार्तिक बेहद गंभीर और मेहनती बच्चा है। उन्होंने जो कामयाबी हासिल की है, वे उसके हकदार हैं।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'फिल्म 'चंदू चैंपियन' में क्या गजब का काम किया है उसने। फिल्म में अपने किरदार के प्रति उसकी शिद्दत और मेहनत साफ दिखाई पड़ती है। एक जुनून है उस बच्चे में। कृपया आप कार्तिक को मेरी तरफ से शुभकामनाएं दे देना। उसे इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार सहित सभी पुरस्कार मिलने चाहिए'।
BB OTT 3: सना को सड़कछाप बोल राजीव अदातिया के निशाने पर आए रणवीर
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है, 'जब मैं आया था तो मैं भी बाहरी था। इंडस्ट्री से मेरा कोई ताल्लुक नहीं था। अपने आत्मविश्वास के अलावा मेरे पास कुछ नहीं था, बिल्कुल कार्तिक की तरह। न तो मैं धर्मेंद्र या जितेंद्र या कहें उस वक्त के हीरो की तरह गोरा-चिट्टा था'। एक्टर ने आगे कहा, 'हर 10 साल में इंडस्ट्री को एक ऐसा बाहरी कलाकार मिलता है, जो बॉलीवुड में अपना रुतबा जमाता है। अक्षय कुमार के बाद अगले कार्तिक ही हैं'।
Ranbir Kapoor: 'कैसानोवा और धोखेबाज अब भी मेरी पहचान...,' रणबीर कपूर ने निजी जिंदगी पर दिया बड़ा बयान
बता दें कि कबीर खान खान के निर्देशन में बनी कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' जून में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने जीतोड़ मेहनत की। कठिन वर्कआउट कर कई किलो वजन कम किया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बेशक धीमी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों पर जादू करती गई। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 61.8 करोड़ रुपये की कमाई की।
Janhvi kapoor: जान्हवी को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती