बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी विवादों के बाद भी फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख के फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार को चार साल बाद बिग स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के लोग फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले थोड़े घबराए हुए हैं। फिल्म पठान के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर जो विवाद हुआ था, उसे देखते हुए गुजरात में सिनेमाघरों के मालिकों ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग की है।
2 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले गुजरात के मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के लोग फिल्म रिलीज को लेकर डरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि फिल्म की रिलीज के वक्त सिनेमाघरों के बाहर कोई बड़ा विवाद न खड़ा हो जाए। इन सबको देखते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश के गृहमंत्री हर्ष संघवी से सुरक्षा की मांग की है।
Box Office Report: साउथ की 'थुनिवु' और 'वारिसु' में कांटे की टक्कर, पहले हफ्ते में ही हांफने लगी 'कुत्ते'
3 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
आपको बता दें कि गुजरात मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु भाई पटेल ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है। आवदेन में कहा गया है कि कई संगठन ‘पठान’ के रिलीज पर थिएटर में हमला करने की धमकियां दे रहे हैं, जिसे देखते हुए यह पत्र लिखा गया है। बता दें कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को लेकर गुजरात में बजरंग दल ने विरोध जताया था। बजरंग दल के उत्तर गुजरात अध्यक्ष ज्वालित मेहता ने कहा है कि गुजरात में हम 'पठान' को रिलीज नहीं होने देंगे। यह फिल्म सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्म की महिलाओं और बहनों के लिए अच्छी नहीं है।
Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा
4 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा, 'फिल्म में जिस तरह की फूहड़ता दिखाई गई है, उससे समाज में विकृतियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए बजरंग दल की गुजरात इकाई इसका विरोध कर रही है और फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।' अब देखना है कि फिल्म 'पठान' को अपनी रिलीज से पहले परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं या फिर फिल्म थिएटर में आसानी से रिलीज हो जाएगी।