Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर प्रशंसकों के साथ थिरके किंग खान, अगले दस वर्षों के मनोरंजन का किया वादा
शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में प्रशंसकों के साथ डांस किया और उनके सवालों के जवाब दिए। साथ ही अभिनेता ने अगले दस वर्षों तक उनका मनोरंजन करने का वादा भी किया।
शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में न सिर्फ अपने गानों पर अपने प्रशंसकों के साथ डांस किया बल्कि अपने प्रोफेशनल जीवन और निजी जीवन से जुड़े मजेदार सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि वह कम से कम अगले 10 वर्षों तक उनका "बेहद खास फिल्मों" के साथ मनोरंजन करते रहेंगे।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें
शाहरुख खान ने कहा, "मैं वाकई अगले 10 वर्षों तक बेहद खास फिल्में बनाना चाहता हूं, मैं वाकई आप सभी का खुशी-खुशी मनोरंजन करना चाहता हूं।" शाहरुख ने यह भी बताया कि वह जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आएंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
अगस्त में अभिनेता ने ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाजारो से बातचीत के दौरान अपने करियर और उपलब्धियों पर चर्चा की थी। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारी के बारे में और फिल्म निर्माता सुजॉय घोष के साथ अपने काम को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "कुछ खास तरह की फिल्में हैं जो मैं करना चाहता हूं, शायद यह उम्र पर केंद्रित हो और मैं 6-7 सालों से कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जिसके बारे में मैं सोच रहा था और एक दिन जब हम बैठे थे तो मैंने सुजॉय घोष से इस बारे में बात की। वह हमारे साथ हमारे ऑफिस में काम करते हैं, उन्होंने हमारे लिए कुछ फिल्में बनाई हैं।” शाहरुख ने अपनी फिल्म 'किंग' के लिए वजन कम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "अगली फिल्म मैं 'किंग' कर रहा हूं, मुझे इस पर काम करना शुरू करना है, थोड़ा वजन कम करना है, थोड़ा स्ट्रेचिंग करना है।" हालांकि, फिल्म के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस बीच, सोशल मीडिया पर फैन इवेंट के विजुअल्स भी सामने आए हैं। शाहरुख ने अपने जन्मदिन के लुक को आरामदायक और सुपर कूल रखा। उन्होंने एक कैजुअल टी-शर्ट पहनी थी जिसे उन्होंने ब्लैक कार्गो पैंट और ब्लैक बीनी के साथ पेयर किया था। शाहरुख के फैन क्लब शाहरुख खान यूनिवर्स ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा