Kamal Aur Meena Announced: परदे पर आ रही है कमाल अमरोही और मीना कुमारी की लव स्टोरी, फिल्म का हुआ एलान
मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी पर बनी फिल्म 'कमाल और मीना' का एलान हो गया है। संजय दत्त ने भी इस फिल्म की एनाउंसमेंट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।
विस्तार
मीना कुमारी और कमाल अमरोही! सिनेमा जगत की इस चर्चित जोड़ी की मोहब्बत के किस्से आज भी चाव से सुने और सुनाए जाते हैं। इनकी प्रेम कहानी अब परदे पर आ रही है। फिल्म 'कमाल और मीना' का एलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म 'महाराज' के निर्देशन की कमान संभाली। सारेगामा इंडिया लिमिटेड और लॉयन हार्ट सिनेमा मिलकर यह फिल्म बनाएंगे।
A dream that refused to die...
A love that went beyond the grave...#KamalAurMeena
@sidpmalhotra @bilalamrohi @arrahman @kausarmuni @irshad_kamil #bhavaniiyer @rohandeepsbisht @saregamaglobal @StudiosTom31788 @YoodleeFilms pic.twitter.com/fIm0Vm1rnh— Saregama (@saregamaglobal) September 11, 2024विज्ञापन
मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी फिल्म का एलान आज सारेगामा ने एक्स पोस्ट से एक वीडियो साझा करके की है। इसके साथ लिखा है, 'एक सपना, जिसने मरने से इनकार कर दिया... वह मोहब्बत जिसका साथ कब्रिस्तान तक रहा'। बता दें कि कमाल अमरोही को निधन के बाद उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था, जहां मीना कुमारी की कब्र थी।
संजय दत्त ने भी इस फिल्म की एनाउंसमेंट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'प्यारे सची और बिलाल, आपके नए वेंचर के लिए शुभकामनाएं। ये फिल्म सफल रहे। आपको संजय मामू की तरफ से खूब सारा प्यार। इस फिल्म का इंतजार है। बता दें कि बिलाल अमरोही, जो कि कमाल अमरोही के पोते हैं। उनकी शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त की बेटी सची से हुई है।
कहा जा रहा है कि 'कमाल और मीना' फिल्म में कमाल अमरोही और मीना कुमारी की 20 साल की यात्रा परदे पर दिखाई जाएगी। मीना कुमारी जब कमाल अमरोही से पहली बार मिली थीं, तब वह 18 साल की थीं और उस मुलाकात का किस्सा भी फिल्म का अहम हिस्सा होगा। पहली मुलाकात से लेकर 'पाकीजा' के बनने तक मीना कुमारी और कमाल अमरोही किन उतार-चढ़ावों से गुजरे यह इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म का एलान होने पर फैंस के बीच भारी खुशी है।