फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr and Mrs Mahi actress shared rajkummar rao Gajagamini walk video heeramandi

Mr & Mrs Mahi: राजकुमार राव ने क्रिकेट पिच पर चली ‘गजगामिनी चाल’! जान्हवी कपूर ने साझा किया मजेदार वीडियो

Thu, 23 May 2024 11:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 23 May 2024 11:49 AM IST
सार

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव क्रिकेट पिच पर अजीब तरह से चल रहे हैं। उनकी इस चाल को देखकर जान्हवी को ‘हीरामंडी’ की गजगामिनी चाल याद आ गई। 

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi actress shared rajkummar rao Gajagamini walk video heeramandi
राजकुमार राव और अदिती राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor और @netflix_in

विस्तार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जहां एक तरह अभिनेत्री शर्मिन सहगल अपने अभिनय के लिए ट्रोल हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी चाल’ इंटरनेट ट्रेंड बन चुकी है। लोग इस पर रील्स बना रहे हैं। अब ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के अभिनेता राजकुमार राव का एक वीडियो अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने साझा की है, जिसमें वह अजीब तरह से चल रहे हैं। 

विज्ञापन

जान्हवी को याद आई गजगामिनी चाल
बुधवार को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट पैड पहने हुए हैं और बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। गेंदबाजी कर रहे राजकुमार जान्हवी के पैड पहनकर चलने की नकल करते हैं। जैसे ही वह क्रीज पर वापस आते हैं, वह अजीब तरह से चलते हैं। इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए जान्हवी लिखती हैं ‘हमारी खुद की गजगामिनी चाल…’ जान्हवी ने इस वीडियो में  'हीरामंडी' का गीत ‘सैयां हटो जाओ’ लगा रखा है।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kalank: आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' की अकादमी ने की सराहना, फैंस ने अभिनेत्री के प्रदर्शन को बताया शानदार

जान्हवी के वीडियो पर इन्होंने दी प्रतिक्रिया
जान्हवी के इस वीडियो पर धर्मा प्रोडक्शन ने टिप्पणी की, ‘यही तरीका है, माही का तरीका।’ जान्हवी के करीबी दोस्त और इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर ओरी ने राजकुमार राव को कमेंट बॉक्स में टैग किया। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ के सह कलाकार गुल्शन देवय्या ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘उसे लेग गार्ड पहनाकर चलाओ... देखते हैं क्या चाल चलता है वो?’

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के बारे में
‘गुंजन सक्सेना’ फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले निर्देशक शरण शर्मा ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया है। ‘मिस्टर एंड मिसेज’ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की एक साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘रूही’ में एक साथ दिखे थे। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shah Rukh Khan Health Update: अब भी अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा शाहरुख खान का इलाज, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed