फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Health Update actor under treatment for heat stroke likely discharged Ahmedabad hospital today

Shah Rukh Khan Health Update: अब भी अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा शाहरुख खान का इलाज, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद

Thu, 23 May 2024 11:33 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 May 2024 11:33 AM IST
सार

शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब भी अभिनेता का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। अब किंग खान के स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Health Update actor under treatment for heat stroke likely discharged Ahmedabad hospital today
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन बुधवार यानी 22 मई को शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। वहीं अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


अभिनेता को छुट्टी मिल सकती है आज
बीते दिन अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आई थी, लेकिन अब जानकारी मिली है कि किंग खान का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है और उन्हें अभी छुट्टी नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे शाहरुख खान को गुरुवार को यानी आज छुट्टी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

Kalank: आलिया भट्ट के 'घर मोरे परदेसिया' की अकादमी ने की सराहना, फैंस ने अभिनेत्री के प्रदर्शन को बताया शानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने जारी नहीं किया बयान
हालांकि, निजी अस्पताल ने अभी तक शाहरुख खान की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता को बुधवार को मल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में भाग लेने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद में थे।
Love In Vietnam: कान में जारी हुआ 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर, भारत-वियतनाम के सहयोग से बनी है फिल्म 

शाहरुख खान ने मनाया जीत का जश्न
अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, 'खान का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संभव है कि उन्हें आज छुट्टी मिल जाए।' दरअसल, गुजरात के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। केकेआर ने मंगलवार को यहां क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की शानदार जीत दर्ज की और अपने चौथे आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। केकेआर के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया था, जिसमें उनके बच्चे सुहाना खान और अबराम खान भी साथ दिखे। शाहरुख खान ने स्टेडियम में प्रशंसकों और खिलाड़ियों का भी स्वागत किया। अब केकेआर रविवार को चेन्नई में फाइनल खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed