साउथ के जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी जाने जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ के सेट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। फिल्म की शूटिंग करते वक्त अभिनेता के पैरों में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Prithviraj Sukumaran: दो महीने के लिए काम से छुट्टी लेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन, डॉक्टरों की सलाह पर लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ही अभिनेता के पैरों की सर्जरी हुई और बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक है। वह काम से छुट्टी लेंगे क्योंकि उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है। अभिनेता को दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जिसके बाद वह अपने घर चले जाएंगे।
Paurashpur 2 Teaser: 'पौरषपुर 2' में हुई शर्लिन चोपड़ा की एंट्री, एलान वीडियो से ही बढ़ा दिया फैंस का बज
पृथ्वीराज के चोटिल होने की खबर तेजी से इंटरनेट पर फैल गई है, जिसके बाद फैंस पृथ्वीराज की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अभिनेता की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी हालत का जायजा ले रहे हैं। अभिनेता के साथ हुई इस दुर्घटना ने उनके फैंस को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। हालांकि, सर्जरी के बाद अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि डॉक्टरों ने उन्हें अगले दो महीनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। खबर यह भी आ रही है कि इस लंबे ब्रेक के कारण उनकी आने वाली फिल्मों में देरी होगी। हालांकि, इसका असर प्रभास और प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ पर नहीं पड़ेगा क्योंकि पृथ्वीराज ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Fighter First Look Poster: 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
वर्क फ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो पृथ्वीराज ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और रोबोटिक्स में काम करने वाले एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।