युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अब दो हफ्ते का समय पूरा कर चुकी है। फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छे खासे नंबर हासिल कर रही है। जानते हैं अब गुरुवार को ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरुवार को घटी फिल्म की कमाई
अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ‘सैयारा’ पिछले दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर एकक्षत्र राज कर रही है। फिल्म लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक खबर लिखे जाने तक ‘सैयारा’ ने गुरुवार को 2.56 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़े उसके बुधवार के आंकड़े 7.50 करोड़ से रुपए से कम हैं। चौदह दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन अब 276.56 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
3 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी 100 करोड़ पार की कमाई
21.50 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘सैयारा’ ने शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में इंट्री कर ली थी। इसके बाद एक हफ्ता पूरा होने तक फिल्म का कलेक्शन 172.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। तभी 14 दिनों में ‘सैयारा’ ने 276.56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
4 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
428 करोड़ से ऊपर हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘सैयारा’ इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 276 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 400 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है। 14 दिनों में ‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428.17 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
कई दिग्गजों ने की ‘सैयारा’ की तारीफ
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने काफी सराहा है। इनमें करण जौहर से लेकर सिद्धार्थ आनंद और महेश भट्ट जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स भी शामिल हैं।