आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रुसलान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयुष खुद भी इस फिल्म को प्रमोट करने में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान आयुष अपनी आगामी फिल्म 'रुसलान' के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में खरीदी जमीन, करोड़ों की कीमत उड़ा देगी होश
2 of 6
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष शर्मा से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें गुस्सा आता है जब लोग उनके और अर्पिता के रिश्ते पर सवाल करते हैं। इस सवाल के जवाब में आयुष कहते हैं, 'आप एक बात बताइए क्या अर्पिता इतनी भोली-भाली थीं कि उन्हें पता ही नहीं चला होगा कि मैं उनसे शादी क्यों कर रहा हूं।'
3 of 6
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष शर्मा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'लोग क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं जानता हूं कि अर्पिता मेरे लिए क्या हैं और मैं उनसे कितना प्यार करता हूं। मेरे लिए सिर्फ यही बात मायने रखती है।
4 of 6
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष शर्मा और अर्पिता दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। आयुष कहते हैं, 'मैं अपने बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य और बढ़िया घर देना चाहता हूं। मैं हर दिन कोशिश करता हूं कि मैं उनके लिए एक बेहतरीन पिता बनूं।'
5 of 6
आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के बारे में बात करते हुए आयुष शर्मा कहते हैं, 'मैं जिंदगी भर सलमान भाई का शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी। उनसे मिलने से पहले 300 से अधिक ऑडिशन दिए थे और मुझसे एक भी क्रैक नहीं हो पाया था। उन्होंने मुझे अच्छे से ट्रेन किया कि एक्शन कैसे करना है, एक्टिंग कैसे करनी है।'