दृश्यम 3: अजय ने किया निवेदन, फिर भी मोहनलाल ने अब तक क्यों नहीं देखी फिल्म? एक्टर ने किया खुलासा
Ajay devgn On Mohanlal: फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' की रिलीज के पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके साथ ही अपनी आगामी फिल्म के लिए काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले अजय…
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्टर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने मोहनलाल से 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' देखने की गुजारिश की थी। मगर साउथ स्टार वह फिल्म नहीं देख सके। जानें क्या बताया अजय ने कारण
'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' पर क्या बोले अजय?
अजय देवगन हाल ही में फिक्की फ्रेंम्स में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ‘ असल में, मैंने लाल (मोहनलाल) सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें। जैसा कि उन्होंने (आलोक जैन) कहा कि वे बहुत अच्छा काम करते हैं, और इस बार हमने कहानी को बिल्कुल अलग दिशा दी है। इसलिए, मुझे लगा कि उनसे मंजूरी मिल जाए तो अच्छा रहेगा। मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें, लेकिन वह छुट्टियों पर हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे, मुझे लगता है कि वह जल्द ही वहां फिल्म देखेंगे।’
'दृश्यम 3’ होगी ज्यादा दमदार
आगे बातचीत में अजय देवगन ने आगे कहा, ‘यह फ्रैंचाईजी का अंतिम भाग भी है क्योंकि मुझे लगता है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है। हम इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं। जिस तरह से स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें अभी इसे यहीं रोक देना चाहिए। मैंने कल फिल्म देखी, और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से भी बेहतर है। इसे लिखना आसान नहीं है,जैसा कि मैंने कहा, आपके पास राइटर और निर्देशक लिमिटेड हैं।’
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के बारे में
- फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन आखिरी बार विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।
- फिल्म की कास्ट में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबू और रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म को स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।
- आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है।
- यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।