इन दिनों क्या कर रही हैं 'टॉक्सिक' की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत? ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी
Rukmini Vasanth Photos: 'कांतारा चैप्टर 1' फेम अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने क्रीम रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह आसमान देख रही हैं। उन्होंने बहुत हल्की सिल्वर कलर की ज्वैलरी पहनी है। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। उनके इस स्टाइल के पीछे आस्था शर्मा और मुस्कान मट्टा का हाथ है।
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ''टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर रही हूं।' तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने उन्होंने सबसे प्यारी गुड़िया कहा है। वहीं एक दूसरे यूजर ने उन्हें सुंदरी कहा है।
आपको बता दें कि रुक्मिणी वसंत 'टॉक्सिक' में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। कल रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और यश की झलक दिखी है। ट्रेलर काफी हिंसक है।
- फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं।
- वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी।
- इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।