धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के अफेयर की चर्चा आरजे महवश से चल रही है। दोनों की कथित डेटिंग की खबरों के बीच हाल ही में महवश ने युजवेंद्र की तारीफ की। साथ ही यह भी खुलासा किया कि वे क्रिकेटर की कौन सी खूबी चुराना चाहती हैं? जानिए
2 of 5
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash
एक्टिंग डेब्यू को तैयार महवश
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' से एक्टिंग डेब्यू को तैयार हैं। वे इसके प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में महवश से पूछा गया कि वे क्रिकेटर युजवेंद्र से क्या 'चुराना' चाहेंगी? इस पर महवश ने कहा कि वे क्रिकेटर का स्वभाव और केयरिंग नेचर चुराना चाहेंगी।
3 of 5
युजवेंद्र चहल, आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash
इसलिए चुराना चाहती हैं स्वभाव
महवश से इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान यह सवाल किया गया। उन्होंने युजवेंद्र को लेकर जवाब दिया, 'उनकी अच्छाई। वे कितने विनम्र हैं। वे सबसे ज्यादा केयरिंग शख्स हैं। लोगों की मदद के लिए वे हमेशा हाजिर रहते हैं। इसलिए, मैं उनका स्वभाव चुराना चाहूंगी'।
Mouni Roy: मौनी ने किया 'है जवानी तो इश्क होना है' में अपने किरदार का खुलासा, डेविड धवन को कहा शुक्रिया
4 of 5
आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्यार के मामले में खुद को बताया 'मूर्ख'
इससे पहले भी महवश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे खुद को प्यार के मामले में मूर्ख मानती हैं। लेकिन खतरे के संकेतों से बचने के लिए सावधान रहती हैं। उन्होंने कहा कि किसी से मिलने से पहले उनके मानक बहुत ऊंचे होते हैं, लेकिन एक बार जब वे उस शख्स को जान लेती हैं तो वे काफी कम हो जाते हैं।
Siddharth: फिल्म के बजट का इतने प्रतिशत हिस्सा लेते हैं शाहरुख, आमिर और सलमान, निर्माता सिद्धार्थ का खुलासा
5 of 5
आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुद को बता चुकी हैं सिंगल
इसके अलावा 'युवा' के यूट्यूब चैनल पर पिछले इंटरव्यू में महवश ने प्यार और रिश्तों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वे आज की डेटिंग संस्कृति से जुड़ नहीं पाती हैं। उन्होंने खुद को सिंगल और खुश बताया। साथ ही कहा था कि वे शादी के मॉडर्न आइडिया से ताल्लुक नहीं रखतीं।