साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रखा है। अब यह फिल्म एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। आज शनिवार के दिन 'कांतारा 2' की कमाई में बढ़त देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन और 10वें दिन की कमाई।
2 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
10वें दिन कमाए इतने करोड़
'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था और इसने 61.85 करोड़ रुपये से जबरदस्त शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। आज शनिवार यानी की 10वें दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 24.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी देर रात फिल्म के कलेक्शन में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फिल्म ने शुक्रवार को 22.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
3 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
400 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ाए कदम
'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया और इसमें अभिनय किया है। फिल्म ने 10 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 383.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म अब 400 करोड़ रुपये की ओर बढ़ चली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकएंड यानी आगामी रविवार को फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेगी, जो 'कांतारा 2' के लिए जबरदस्त रिकॉर्ड होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
4 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : इंस्टग्राम-@kantarafilm
'कांतारा 2 की वर्ल्डवाइड कमाई
निर्माताओं के अनुसार 'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले ही हफ्ते में दुनिया भर में 509.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था। दो हफ्ते में ये आंकड़ा बहुत आगे बढ़ सकता है, क्योंकि अभी भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है।
5 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ rishabshettyofficial
फिल्म के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।