संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने काफी चर्चा बटोरी है। इसमें कई कलाकार एक साथ नजर आए। इसके अलावा कलाकारों के अभिनय की भी काफी सराहना हुई है। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की गजगामिनी चाल काफी वायरल हुई थी। इस चाल से अदिति राव हैदरी ने सीधे दर्शकों और अपने प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली। वह शो में बिब्बोजान के किरदार में नजर आई हैं।
Richa Chadha: अदिति राव हैदरी की नजाकत पर फिदा हुईं ऋचा, वीडियो साझा कर की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:43 AM IST
सार
अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी अदिति की तारीफ करने वालों की सूची में शामिल हो गई हैं। उन्होंने अदिति की तारीफ करते हुए शो से जुड़ा एक डांस वीडियो साझा किया है। बता दें कि 'हीरामंडी' में अदिति के साथ ऋचा चड्ढा भी अपना जलवा बिखेरती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन