टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्जा ने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है। कई मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अन्य खिलाड़ियों की तरह उन पर भी बायोपिक बनाई जा सकती है, जिससे लोग उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकें। हाल ही में सानिया द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आईं।
Vijay Deverakonda: जिस निर्देशक के साथ किया था डेब्यू, उसी की हिट फिल्म में काम करने से चूक गए थे विजय
2 of 5
सानिया मिर्जा
- फोटो : यूट्यब
हालिया एपिसोड में उन्होंने बी-टाउन के लिए अपना प्यार और अपने पंसदीदा अभिनेता को लेकर भी बात की। बातचीत के दौरान सानिया ने खुलासा किया कि उन्हें अभिनेता के तौर पर अक्षय कुमार काफी ज्यादा पसंद हैं। इस एपिसोड में उन्होंने खिलाड़ी कुमार के लिए के अपना प्यार व्यक्त किया। साथ ही, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर भी चर्चा की।
3 of 5
सानिया मिर्जा
- फोटो : यूट्यब
हाल ही में सानिया मिर्जा बॉक्सर मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और शार्पशूटर सिफ्ट कौर के साथ ओटीटी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने कपिल के साथ मजेदार बातचीत की। शो में कपिल शर्मा ने याद किया कि एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि वह सानिया की बायोपिक में उनके प्रेमी की भूमिका निभाना चाहेंगे।
4 of 5
सानिया मिर्जा
- फोटो : यूट्यब
यह सुनकर सानिया हैरान रह गईं। उन्होंने कहा, "लेकिन उससे पहले मुझे एक प्रेमी की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं तो मैं खुद की भूमिका निभा सकती हूं और अगर अक्षय कुमार इसमें रहेंगे तो मैं निश्चित रूप से यह फिल्म करूंगी।" इंटरव्यू के दौरान कपिल ने यह भी बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी बायोपिक में मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स फिल्म में नजर आई थीं।
5 of 5
सानिया मिर्जा
- फोटो : यूट्यब
उन्होंने सानिया से यह भी पूछा कि वह अपनी बायोपिक में किसे अपना किरदार निभाते देखना चाहेंगी। इस पर मिर्जा ने मजाक में कहा, "क्या कोई चोपड़ा बहनें बची हैं? पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमारे देश में कई अच्छे कलाकार हैं। कोई भी ठीक रहेगा। या शायद मुझे ही अपना किरदार निभाना चाहिए।"
Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने की तैयारी, जानें क्या खास करने जा रहे हैं निर्माता