मास महाराजा रवि तेजा की आगामी एक्शन ड्रामा बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन रिलीज से एक दिन पहले शाम को होगा फिल्म का खास प्रीमियर।
2 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसा कि फिल्म का नाम है 'मिस्टर बच्चन', इस फिल्म में रवि तेजा बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
3 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
रवि तेजा के लाखों संख्या में प्रशंसक हैं यही वजह है कि उनकी आगामी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर उनके प्रशंसक बेहद उत्सुक हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का 14 अगस्त की शाम को एक खास विशेष प्रीमियर रखा जा रहा है, जिसमें फिल्म की पूरी मौजूद होगी। बहरहाल, पूरी फिल्म 15 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
कुरनूल में 'मिस्टर बच्चन' की प्री-रिलीज इवेंट का भव्य आयोजन किया गया था, जहां पर 'मिस्टर बच्चन' की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्यक्रम में मौजूद रवि तेजा ने कहा, "फिल्म का हर फ्रेम खूबसूरत होगा। हमारे सिनेमेटोग्राफर अयंका बोस ने मुझे और भाग्यश्री को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है। मुझे मिकी जे. मेयर से इस तरह के गानों की उम्मीद नहीं थी। जब मैंने पहली बार धुनें सुनीं, तो मैंने हरीश से पूछा कि क्या मिकी ने ये धुनें बनाई हैं। निर्माता विवेक गारू और विश्व प्रसाद गारू के साथ मेरा बहुत करीबी रिश्ता है।"
5 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
इसके अलावा रवि तेजा ने कहा, "भाग्यश्री बोरसे का भविष्य उज्ज्वल होगा। भाग्यश्री ने पहले ही प्रशंसकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है और सबसे अहम बात कि उन्होंने इस फिल्म में खुद ही डबिंग की है।'' इसके अलावा रवि तेजा ने अपने प्रशंसकों से गुजारिश की और कहा, ''मिस्टर बच्चन को बहुत बड़ी हिट फिल्म बनना चाहिए और हमें (रवि तेजा और हरीश शंकर) को हैट्रिक बनानी चाहिए।''