'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की बायोपिक 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। हालांकि, अब फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कहने की तैयारी में आ रही है। अब हाल ही में, रणदीप हुड्डा ने फिल्म को लेकर अपनी चुनौतियों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणदीप हुड्डा अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म का एक हिस्सा अंडमान द्वीप समूह के काला पानी में शूट किया गया था। अभिनेता ने कहा, “हमने काला पानी अंडमान में शूटिंग की और वह मगरमच्छों से भरा हुआ था। मेरे पास चारों ओर पांच गोता लगाने वाले थे और उन्हें बताया गया था कि मुझे तैरना नहीं आता, लेकिन मैं तैर रहा था और वापस आ रहा था।"
3 of 5
रणदीप हुड्डा-स्वातंत्र्यवीर सावरकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे बताया कि गोता लगाने वालों ने कहा, 'अरे तुम्हें तो तैरना आता है, तुमने हमें क्यों बुलाया?' मैंने उनसे कहा, 'आप यहां मगरमच्छों के लिए आए थे, भाई।' रणदीप ने स्वीकार किया कि उनके पास जो कुछ भी था, उन्हें उसमें ढलना और सुधार करना था।
4 of 5
रणदीप हुड्डा-स्वातंत्र्यवीर सावरकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वतंत्रता सेनानी दामोदर विनायक सावरकर की बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दिन केवल 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक 17.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, इस फिल्म को कर अभिनेता काफी खुश हैं।
5 of 5
रणदीप हुड्डा-स्वातंत्र्यवीर सावरकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को दर्शकों के अलावा समीक्षकों की भी तारीफें मिल रही है। इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि आखिर यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Alia Bhatt: अब राजकुमारी बन दर्शकों पर जादू चलाने को तैयार आलिया, पहली बार गुरिंदर चड्ढा से मिलाया हाथ!