मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में राम गौतमी को अपना दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत है। राम खुले विचार रखते थे, उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद था, लेकिन गौतमी बिल्कुल अलग हैं। उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था।
Ram Kapoor Wedding Anniversary: अपनी ही 'भाभी' से राम कपूर को हो गया था इश्क, ऐसे किया था प्यार का इजहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन