Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' से पहले भी दिख सकती थी सुशांत-श्रद्धा की जोड़ी, इस फिल्म में संग आ सकते थे नजर
श्रद्धा कपूर और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत छिछोरे की रिलीज हो आच पांच साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कहा है कि श्रद्धा ने फिल्म काई पो चे के लिए भी ऑडिशन दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई है। अभिनेत्री ने शनिवार की सुबह एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म छिछोरे के पांच साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादों का जिक्र किया था। इस बीच कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने उन्हें लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा कपूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत साल 2013 की फिल्म काई पो चे में एक साथ नजर आ सकते थे। अगर ऐसा हुआ था तो, छिछोरे से पहले दर्शकों को यह जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल जाती।
'काई पो चे' के लिए श्रद्धा ने दिया था ऑडिशन
हाल में कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमा डिसूजा के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि काई पो चे के लिए श्रद्धा कपूर ने ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "वह बहुत मेहनती है। मेरे लिए उसका पहला ऑडिशन फिल्म तीन पत्ती के लिए था। इसके बाद उसने कुछ और फिल्में कीं, जो नहीं चलीं और फिर उसका पतन हो गया। फिर उसने काई पो चे के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन उस फिल्म के लिए भी उसका चयन नहीं हो सका।"
Ganesh Chaturthi: उत्सव पर सितारों के रंग, बहन शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचीं शमिता तो सोनू सूद ने बांटी मिठाई
'छिछोरे' में नजर आए थे श्रद्धा-सुशांत
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह ही अभिनेत्री ने फिल्म छिछोरे के पांच साल पूरे होने पर भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ झलकियों को साझा किया, जिनमें वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही थीं। इस फिल्म के लिए पहली बार श्रद्धा कपूर और सुशांत एक साथ पर्दे पर नजर आए थे। अभिनेत्री ने इस फिल्म की झलकियों से जुड़ी वीडियो क्लिप को साझा करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा,"वो दिन भी क्या दिन थे।"
Bollywood Movies: विवाद के चलते बदलना पड़ा इन फिल्मों का नाम, अक्षय कुमार की दो फिल्में हैं शामिल
'स्त्री 2' हो चुकी है ब्लॉकबस्टर
बात करें श्रद्धा कपूर की हालिया फिल्म स्त्री 2 की, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 750 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत स्त्री, भेड़िया, मुंजा पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।
Neil Nitin Mukesh: भगवान गणेश को छोटा भाई मानते हैं नील नितिन मुकेश, घर में गणपति का किया स्वागत