राजकुमार राव की इंडस्ट्री के सबसे सफल और दमदार अभिनेताओं में से एक है। बीते कुछ सालों में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। इन्हीं में से एक फिल्म साल 2022 में आई 'बधाई दो' थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए दो साल हो गए। फिल्म में राजकुमार राव के किरदार ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। समाज की रूढ़िवादी सोच से परे 'बधाई दो' की कहानी आशा की एक किरण बनकर उभरती है। राजकुमार राव ने फिल्म के दो साल पूरे होने के मौके पर खास अंदाज में इसका जश्न मनाया।
Badhaai Do: राजकुमार और भूमि की सुपरहिट फिल्म 'बधाई दो' के दो साल पूरे, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न
राजकुमार राव ने फिल्म के शूटिंग के दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में किया। इसमें उन्होंने फिल्म की टीम का आभार जताया। गौरतलब है कि फिल्म में राजकुमार राव ने शार्दुल की भूमिका निभाई थी, जो एक समलैंगिक पुलिस अधिकारी रहता है। अपने दमदार अभिनय से राजकुमार ने इस किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ समाज की मानसिकता और रूढ़िवादिता पर भी गहरी चोट की गई थी। राजकुमार राव के अलावा फिल्म भूमि पेडनेकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।
बधाई दो में राजकुमार राव के जबर्दस्त अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली। इसके साथ ही फिल्म को भी कई पुरस्कार मिले। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी जीता। शार्दुल के किरदार में अभिनेता ने केवल दर्शकों के दिलों को छू लिया बल्कि समाज इस मुद्दों पर मुखर बातचीत के लिए प्रोत्साहित भी किया।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण को आया गुस्सा! भरी महफिल में फेंका फैन का फोन, अब सोशल मीडिया पर हो रहें ट्रोल
Mithun Chakraborty: बेटे नमोशी ने मिथुन के प्रशंसकों को दी खुशखबरी, इस दिन अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी
Kiran Rao: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी' हुआ रिलीज, छू जाएगा आपके दिल को