फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Narayan snatched fan phone and throw away in live show while performing in college concert Chhattisgarh

Aditya Narayan: आदित्य नारायण को आया गुस्सा! भरी महफिल में फेंका फैन का फोन, अब सोशल मीडिया पर हो रहें ट्रोल

Mon, 12 Feb 2024 02:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 12 Feb 2024 02:33 PM IST
सार

आदित्य नारायण अक्सर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले दिनों वे एक कॉलेज के संगीत समारोह में परफॉर्म करने गए थे। जहां हजारों की भीड़ उन्हें सुनने को इकठ्ठा हुई थी।

विज्ञापन
Aditya Narayan snatched fan phone and throw away in live show while performing in college concert Chhattisgarh
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला - 
विज्ञापन


लाइव शो में हुए फैन से खफा
आदित्य नारायण अक्सर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले दिनों वे एक कॉलेज के संगीत समारोह में परफॉर्म करने गए थे। जहां हजारों की भीड़ उन्हें सुनने को इकठ्ठा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य नाराणय 'डॉन' फिल्म का गाना गा रहे थे, तभी वे किसी बात को लेकर नाराज हो गए। लाइव शो के दौरान उन्होंने अपने एक फैन के हाथ से उसके फोन को छीनकर फेंक दिया। आदित्य के इस गलत व्यवहार को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चकित रह गए। 
विज्ञापन


'उमराव जान' बन भाग्यश्री ने धड़काया फैंस का दिल!
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल 
आदित्य नारायण का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा  है। आदित्य के इस रवैये को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अमीर बाप की बिगड़ी औलाद', वहीं, किसी और ने लिखा है, 'आदित्य नारायण के शो का बायकॉट होना चाहिए, अपने पिता का नाम खराब कर रहा है।' लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर आदित्य किस बात से नाराज हुए थे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।

Brahmanandam: टाॅलीवुड के काॅमेडी किंग ब्रह्मानंदम बाॅलीवुड फिल्मों में लगाएंगे हंसी का तड़का, 25 साल बाद वापसी

आदित्य का गुस्सा है मशहूर 
आदित्य नारायण का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहता है। पिछले दिनों शो 'इंडियन आइडल' के दौरान वे महान गायक किशोर कुमार के बेटे से उलझ गए थे। उस घटना के बाद भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed