बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका के बर्थडे के मौके पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से मेकर्स ने दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी किया है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर में अभिनेत्री फाइटर के लुक में नजर आ रही हैं। फैंस दीपिका के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
Project k: 'प्रोजेक्ट के’ से दीपिका के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ पोस्टर
‘प्रोजेक्ट के’ के मेकर्स ने दीपिका के बर्थडे पर उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया है। बता दें ये पोस्टर काफी आकर्षक है। पोस्टर में सिर्फ दीपिका की शेडो नजर आ रही है। उनका चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है। पोस्टर के ऊपर लिखा है, 'अंधेरे में उम्मीद की एक रोशनी।' अभिनेत्री दीपिका अपने इस पोस्टर में एक पत्थर पर खड़ी नजर आ रही हैं।
Here's wishing our @deepikapadukone a very Happy Birthday.#ProjectK #HBDDeepikaPadukone pic.twitter.com/XfCbKapf25 Here's wishing our @deepikapadukone a very Happy Birthday.#ProjectK #HBDDeepikaPadukone pic.twitter.com/XfCbKapf25