फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pokemon voice actor Rachael Lillis Passed Away due to breast cancer

Rachael Lillis Death: गुम हुई मिस्टी और जेसी की आवाज, 'पोकेमॉन' की वॉइस एक्टर राचेल लिलिस का कैंसर से निधन

Tue, 13 Aug 2024 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Aug 2024 03:42 PM IST
सार

वॉइस एक्टर राचेल लिलिस नहीं रहीं। 'पोकेमॉन' सीरीज के लिए उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। राचेल के निधन की दुखद खबर उनकी दोस्त व सह-कलाकार वेरोनिका टेलर ने साझा की है।
 

विज्ञापन
Pokemon voice actor Rachael Lillis Passed Away due to breast cancer
Rachael Lillis - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय 'पोकेमॉन' सीरीज की वॉइस एक्टर राचेल लिलिस नहीं रहीं। ब्रेस्ट कैंसर के चलते राचेल का निधन हो गया है। वे 46 वर्ष की थीं। राचेल अपनी अनोखी आवाज और अभिनय के लिए मशहूर रहीं। उन्होंने मिस्टी और जेसी जैसे किरदारों को आवाज दी। राचेल लिलिस के निधन की दुखद सूचना उनकी सह-कलाकर और दोस्त वेरोनिका टेलर ने दी। 

विज्ञापन

वेरोनिका टेलर ने एक्स पर साझा की पोस्ट
वेरोनिका एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'बहुत ही भारी मन से यह खबर साझा कर रही हूं कि शनिवार शाम 10 अगस्त, 2024 को राचेल लिलिस का निधन हो गया। राचेल असाधारण प्रतिभा की धनी थीं। उनकी आवाज में एक खनक थी, एक जादू था, चाहें फिर वह बोल रही हों या गा रही हों। उन्होंने कई एनिमेटिड भूमिकाएं निभाई, जिनके लिए उन्हें याद रखा जाएगा। लेकिन, 'पोकेमॉन' की मिस्टी और जेसी के रूप में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। 


Ajay Devgn Flop Movies: 'औरों में कहां दम था' से पहले अजय की इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी सांस तक फैंस की आभारी रहीं राचेल
राचेल की दोस्त ने आगे लिखा, 'कैंसर के साथ जंग लड़ते हुए जिन लोगों ने राचेल का साथ दिया, वे उन सभी के प्रति बेहद आभारी थीं। सभी के सपोर्ट ने उन्हें सकारात्मकता दी। उनका परिवार भी इसके लिए आप सभी का शुक्रगुजार है। इस समय वे निजी रूप से शोक में हैं'। 
Angry Young Men trailer: 'एंग्री यंग मेन' का शानदार ट्रेलर जारी, सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की दिखी झलक

विज्ञापन

हार गईं कैंसर से जंग
वेरोनिका ने यह भी लिखा है कि 'हम सभी राचेल लिलिस को उनके उनके निभाए शानदार किरदारों की वजह से जानते हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से हमारे शनिवार की सुबहों और स्कूल के पहले व बाद के समय को खुशियों से भरा'। राचेल के निधन की सूचना से फैंस आहत हैं। सभी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मई 2024 में लिलिस की बहन ने ' GoFundMe' अभियान शुरू किया, जिससे पता चला कि अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। 10 अगस्त, 2024 को राचेल कैंसर से जंग हार गईं। उन्होंने लॉस एंजिल्स में आखिरी सांस ली।


Stree 2: 'स्त्री 2' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर, राजकुमार के अंदाज ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed