फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OG Worldwide Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'ओजी' का तूफान जारी, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Sun, 28 Sep 2025 08:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 28 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

OG Box Office Collection Report: पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। फिल्म का अब तक का कलेक्शन कैसा रहा है, चलिए बताते हैं।

विज्ञापन
pawan kalyan they call him og day 4 box office collection enters 100 crore club emraan hashmi
ओजी - फोटो : एक्स

साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला था और अब कलेक्शन के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

pawan kalyan they call him og day 4 box office collection enters 100 crore club emraan hashmi
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स
पहले दिन की बंपर ओपनिंग
गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। पहले दिन का कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये रहा, जो पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। इससे साफ हो गया कि फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

 
pawan kalyan they call him og day 4 box office collection enters 100 crore club emraan hashmi
फिल्म 'ओजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन फिल्म की कमाई
फिल्म की कमाई दूसरे दिन कुछ गिरी और 18.45 करोड़ रुपये रही। हालांकि शनिवार को यानी तीसरे दिन थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 15.37 करोड़ कमा लिए हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DVV Entertainment (@dvvmovies)




यह खबर भी पढ़ें: Chandni Bar Returns: 25 साल बाद 'चांदनी बार' का सीक्वल होगा रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pawan kalyan they call him og day 4 box office collection enters 100 crore club emraan hashmi
ओजी - फोटो : एक्स
फिल्म का कुल कलेक्शन
चौथे दिन के अब तक के आंकड़े को मिलाकर फिल्म ‘ओजी’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.07  करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ग्लोबली 200 करोड़ के कलेक्शन को पार कर लिया है। यानी, यह फिल्म न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

 
विज्ञापन
pawan kalyan they call him og day 4 box office collection enters 100 crore club emraan hashmi
फिल्म 'ओजी' - फोटो : X
फिल्म की कहानी और अंदाज
निर्देशक सुजीत ने इस फिल्म को एक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में पेश किया है। पवन कल्याण इसमें ओजस गंभीरा नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो गलत ताकतों के खिलाफ लड़ता है और अपने परिवार व समाज की रक्षा करता है। तलवार से लेकर बंदूक तक, पवन कल्याण का दमदार एक्शन फैंस को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed