फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   No Big Face Showed Up Raza Murad Questions Bollywood Stars Absence From Mushtaq Khan Funeral

रजा मुराद: मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए एक्टर, कही ये बात

Sat, 26 Sep 2026 08:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 26 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

Mushtaq Khan Funeral: अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर निराशा जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
No Big Face Showed Up Raza Murad Questions Bollywood Stars Absence From Mushtaq Khan Funeral
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुश्ताक खान ने गुरुवार 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


अफसोस बात यह है...
रजा मुराद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा में बड़े कलाकारों की कम मौजूदगी पर बात की। उन्होंने कहा, 'अफसोस की बात तो यह है कोई भी स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया। कोई बड़ा चेहरा नहीं आया।'
विज्ञापन


रजा मुराद ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कलाकार उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 50 मिनट तक भी नहीं निकाल पाए। उन्होंने मुश्ताक खान के संघर्ष और उनके अपने दम पर बनाए गए करियर का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

No Big Face Showed Up Raza Murad Questions Bollywood Stars Absence From Mushtaq Khan Funeral
मुश्ताक खान और रजा मुराद - फोटो : इंस्टाग्राम @razamurad1950
शोहरत को लेकर भी की बात
रजा मुराद ने कहा कि मुश्ताक खान ने कभी किसी की खुशामद नहीं की और अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने काम के दम पर अपनी पहचान बनाई।

अपने वीडियो के आखिर में रजा मुराद ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पैसा और प्रसिद्धि हमेशा रहने वाली चीजें नहीं हैं। ऐसे में इंसान को जमीन से जुड़े रहना और विनम्रता बनाए रखना जरूरी है।

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)

No Big Face Showed Up Raza Murad Questions Bollywood Stars Absence From Mushtaq Khan Funeral
मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए मुश्ताक खान 
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- रामायण: मिस्टर बीस्ट बोले- जय श्रीराम, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष; यहां देखें फिल्म इवेंट की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed