फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar: सफेद साड़ी ही क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर? इस वजह से कभी ना बन पातीं सिंगर, जानें किस्से

Sun, 28 Sep 2025 01:11 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 28 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज रविवार को जयंती मनाई जा रही हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar birth anniversary know about interesting facts of her life
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने सिनेमाई दुनिया को अलग पहचान दी थी। उनके संगीतमयी जीवन ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। आज के आधुनिक बच्चे भी लता मंगेशकर की गायकी के दीवाने हैं। 28 सितंबर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर की आज रविवार को जयंती मनाई जा रही है। इस अहम मौके पर हम उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक और अनुसुने प्रसंगों की बात करेंगे। चलिए जानते हैं।

Trending Videos
Lata Mangeshkar birth anniversary know about interesting facts of her life
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

कैसे पड़ा लता मंगेशकर का नाम?
सबसे पहले आपको हम लता मंगेशकर के नाम से जुड़ा किस्सा बताएंगे। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मराठी परिवार में हुआ था। गायिका के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने उनका नाम हेमा रखा था। लेकिन बाद में उनके पिता ने ‘भावबंधन’ नामक एक नाटक में काम किया, जिसमें वो ‘लतिका’ नाम के किरदार से प्रभावति हुए और हेमा का नाम बदलकर ‘लता’ रख दिया।

Lata Mangeshkar birth anniversary know about interesting facts of her life
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स

क्यों नहीं बनतीं लता सिंगर?
लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बहुत ही दिलचस्प बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर को पहले पता ही नहीं था कि वो गाना गाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर पिताजी जिंदा होते तो वो शायद सिंगर नहीं होती। गाना गाने के लिए उनकी मां से भी उन्हें डांट मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar birth anniversary know about interesting facts of her life
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स

लता मंगेशकर की अधूरी प्रेम कहानी
लता मंगेशकर के निजी जीवन को लेकर भी एक किस्सा है। बताया जाता है कि वो डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह को बेहद पसंद करती थीं और राज सिंह भी लता को पसंद करते थे। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। राज सिंह लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। लता और राज की मुलाकात ह्रदयनाथ मंगेशकर के जरिए ही हुई थी। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इस कारण से दोनों का प्रेम अधूरा ही रह गया था। लता जी ने कभी शादी नहीं की और जीवन भर संगीत को ही अपना साथी बना लिया।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar birth anniversary know about interesting facts of her life
लता मंगेशकर और रफी साहब - फोटो : एक्स

आखिर क्यों हुई रफी साहब से अनबन?
लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की जोड़ी ने कई मशहूर गाने दिए हैं। हालांकि, एक समय दोनों में मतभेद हो गया था, ये किस्सा काफी चर्चित हुआ था।  दोनों में कॉपीराइट और रॉयल्टी को लेकर मतभेद हुआ। लता जी चाहती थीं कि गायक-गायिकाओं को गानों की रॉयल्टी मिले, जबकि रफी साहब इससे सहमत नहीं थे। इस विवाद के चलते दोनों ने कुछ साल तक बातें नहीं कीं। हालांकि बाद में अभिनेत्री नरगिस के कारण समझौता हुआ और दोनों ने फिर से साथ में कई गाने गाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed