फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Ex Stepfather Ekam Bawa Questions Her Rs 25 Thousand Monthly Allowance Claims

बिग बॉस 20: रीति तिवारी के 25 हजार वाले बयान पर बवाल, सौतेले पिता रहे पंजाबी सिंगर एकम बावा ने उठाए सवाल

Sat, 26 Sep 2026 07:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 26 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

बिग बॉस 20: रीति तिवारी इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शो में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए दावा किया था कि उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये का खर्च मिलता है। अब पंजाबी सिंगर एकम बावा ने उनके इस दावे पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Ex Stepfather Ekam Bawa Questions Her Rs 25 Thousand Monthly Allowance Claims
रीति तिवारी के दावों पर किसने उठाए सवाल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर एकम बावा खुद को रीति का पूर्व सौतेला पिता बताते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एकम बावा ने रीति पर टीवी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि रीति की लाइफस्टाइल उनके शो में बताए गए हालात से काफी अलग है।
विज्ञापन


वीडियो शेयर कर दी जानकारी 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एकम ने कहा, 'जिसके पास 4-5 लाख रुपये के हैंडबैग हों... उसके बाद आपके पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं। सिर्फ रेंज रोवर का 2.5-3 लाख रुपये का डीजल का खर्चा है। आप 25 हजार रुपये कह रहे हो?'
विज्ञापन


एकम ने बताया कि वह रीति की मां रानी तिवारी के साथ 2020 से 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों ने 18 फरवरी 2022 को शादी की थी। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान वह, रीति और रानी एक ही फ्लैट में साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Ex Stepfather Ekam Bawa Questions Her Rs 25 Thousand Monthly Allowance Claims
रीति तिवारी और एकम बावा - फोटो : सोशल मीडिया
एकम बावा ने किए चौंकाने वाले खुलासे
एकम ने आगे दावा किया कि रीति की एक स्पोर्ट्स कंपनी भी है, जिसका काफी बड़ा टर्नओवर है और उससे कई जाने-माने क्रिकेटर्स के नाम जुड़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई में मौजूद महंगे फ्लैट्स को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, 'स्पोर्ट्स कंपनी है आपकी, जिसका इतना बड़ा टर्नओवर है कि क्रिकेटर्स का नाम भी जुड़ा है उसके साथ। कितने साल से चल रही है? वो भी तो पैसा आपके पास आता है। कहां जाता है? बॉम्बे में भी तो बड़े-बड़े फ्लैट्स हैं, वो कहां से आए?'

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ekam Bawa (@ekambawaofficial)

रीति ने शो में क्या कहा था? 
दरअसल, एकम बावा का यह वीडियो रीति के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा था कि उनके पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये देते हैं।

रीति ने यह भी बताया था कि उन्हें पैसों को लेकर काफी संभलकर चलना पड़ता है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि वह दिन में दो 10 रुपये के वड़ा पाव खाती थीं और जरूरत पड़ने पर अपनी कार में सिर्फ 500 रुपये का डीजल डलवाती थीं।

ये भी पढ़ें- रामायण: मिस्टर बीस्ट बोले- जय श्रीराम, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष; यहां देखें फिल्म इवेंट की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed