{"_id":"66f151a2d3414481ed0e9310","slug":"pawan-kalyan-resumes-shooting-of-upcoming-movie-of-hari-hara-veera-mallu-fans-thrilled-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के सेट पर वापसी, प्रशंसकों में उत्साह का माहौल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pawan Kalyan: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के सेट पर वापसी, प्रशंसकों में उत्साह का माहौल
Mon, 23 Sep 2024 05:03 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
पवन कल्याण
- फोटो : एक्स @HHVMFilm
दक्षिण भारतीय अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण आंध्र प्रदेश का चुनाव जीतने के बाद सेट पर वापसी कर चुके हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1’ की टीम ने सोमवार को इससे जुड़ी अपडेट साझा की। इस अपडेट ने अभिनेता के प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है।
पवन कल्याण
- फोटो : इंस्टाग्राम
पवन कल्याण की सेट पर वापसी
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म से पवन कल्याण का एक नया पोस्टर साझा किया और घोषणा की कि यह 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा, कभी ना रुकने वाली शक्ति, अटूट भावना 28 मार्च, 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है! पवन कल्याण गरु शूटिंग में शामिल हुए! हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग आज सुबह 7 बजे विजयवाड़ा में बनाए गए सेट पर फिर से शुरू हुई।’
Film Franchise: इन फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर शुरू हो गया है काम, दर्शकों को मिलेगा चार गुना मजा

- फोटो : एक्स
बड़े दल के साथ चल रहा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने प्रोडक्शन डिजाइनर थोथा थारानी द्वारा विजयवाड़ा में विशेष रूप से बनाए गए सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की। हॉलीवुड स्टंट निर्देशक निक पॉवेल भी पवन और 400 स्टंटमैन के एक बड़े दल के साथ काम कर रहे हैं। अभिनेता नासिर, रघु बाबू, अयप्पा पी शर्मा, सुनील, नर्रा श्रीनु और निहार भी शूटिंग का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

"UNSTOPPABLE FORCE, UNBREAKABLE SPIRIT" Storming into cinemas near you on March 28th, 2025! 💥
— Hari Hara Veera Mallu (@HHVMFilm) September 23, 2024
The Warrior Outlaw ~ Powerstar @PawanKalyan garu Joins the Shoot! 💥⚔️#HariHaraVeeraMallu Shoot Resumed Today at 7 AM in a set erected at Vijayawada. 🔥 pic.twitter.com/U9y63hAbKx
विज्ञापन
विज्ञापन
पवन कल्याण
- फोटो : एक्स
ज्योति कृष्णा ने निर्देशन का कार्य संभाला
कहा जा रहा है कि पवन कल्याण के ब्रेक लेने से पहले तक कृष जगरलामुदी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, लेकिन अब ज्योति कृष्णा ने इसके निर्देशन का काम संभाल लिया है। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद पवन के प्रशंसक इस बात से रोमांचित हैं कि उनके राजनीति में शामिल होने के बाद भी वह अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्में देख पाएंगे।

ये अभिनेता भी आएंगे नजर
‘हरि हर वीरा मल्लू’ में अनुपम खेर, बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। एमएम कीरवानी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Oscars: 24 साल पहले भी आमिर खान की फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई थी शामिल, क्या इस बार पूरा होगा सपना?