दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का 27 दिसंबर 2023 को निधन हो गया था। 48 वर्षीय अभिनेता अपनी कार में मृत पाए गए थे। फिल्म पैरासाइट में अपने अभिनय से उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई थी। अभिनेता को कथित तौर पर सियोल के सेओंगबुक जिले में उनकी कार में बेहोश पाए गए थे, जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी एजेंसी एचओडीयू एंड यू एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर अभिनेता के निधन और चल रही पुलिस जांच के बारे में गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर घोषणा की है।
Lee Sun Kyun: ली सुन क्यून की एजेंसी ने अफवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, मीडिया से की यह अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 03 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
एजेंसी ने आज बुधवार, 3 जनवरी, 2024 को जारी बयान में लोगों से दिवंगत अभिनेता के बारे में गलत रिपोर्ट प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन