अमेजन प्राइम वीडियो की 'पंचायत' दर्शकों की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। इसके दो सीजन ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। वहीं, अब फैंस तीसरे सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों को 'पंचायत 3' का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। 'पंचायत 3' 28 मई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अभिनेता जितेंद्र कुमार पहले सीजन से ही पंचायत का अहम हिस्सा रहे हैं। टीवीएफ सीरीज में अभिनेता पंचायत सजीव अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं और नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के साथ अभिनय कर रहे हैं। अब 'पंचायत 3' के रिलीज से पहले जितेंद्र ने पंचायत 4 के बनने की संभावना पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
जितेंद्र कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में दिए साक्षात्कार में जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी ने पंचायत 4 बनने की संभावना पर बात की। अभिनेता ने कहा, 'आठ एपिसोड लिखने, टीम के साथ चर्चा करने, बदलावों को शामिल करने और अंतिम पटकथा को लॉक करने में लगभग आठ महीने लगते हैं। चूंकि बहुत सारे अभिनेता हैं, इसलिए उनकी तारीखों की समस्या भी देखनी होती है और उनके साथ सहयोग करना होता है।'
3 of 5
जितेंद्र कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि पंचायत जैसे स्क्रिप्ट-आधारित शो को लेकर जल्दबाजी नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे सीरीज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। अभिनेता ने आगे बताया कि टीवीएफ सीरीज के नएपन ने इसे सफल बनाया। जितेंद्र ने कहा कि दर्शकों ने लंबे समय से ऐसी कहानी नहीं देखी थी। निर्देशक और निर्माता पहले ग्रामीण भारत पर आधारित शो बनाते थे और यही कारण है कि पंचायत पुरानी यादें ताजा करती है और यह एक ऐसी सीरीज है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।
4 of 5
पंचायत
- फोटो : इंस्टाग्राम
जितेंद्र कुमार ने अपने किरदार अभिषेक त्रिपाठी की फुलेरा गांव में वापसी के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा, 'सीरीज में मेरा किरदार केवल अपना काम करना चाहता है, लेकिन वह गांव की समस्याओं को सुलझाने में लग जाता है, इसलिए यह एक समान स्थान पर है।' दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित 'पंचायत 3' अगले दो दिनों में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के कलाकारों की टोली में जितेंद्र, रघुबीर और नीना गुप्ता के अलावा इस सीरीज की स्टार कास्ट में फैजल मलिक, चंदन रॉय और संविका शामिल हैं।
5 of 5
पंचायत 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, बात करें सीरीज की कहानी की तो यह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव फुलेरा के इर्द-गिर्द घूमती है। सचिव जी ने दोनों सीजन में गांव की कई समस्याओं को हल किया, लेकिन उसके चक्कर में वे खुद भी परेशान हो जाते थे। आखिरी एपिसोड में देखने को मिला था कि उनका ट्रांसफर हो गया है। वहीं पंचायत 3 के ट्रेलर में दिखाया गया कि वे अब वापस गांव आ गए हैं और इस बार वे प्रधान के साथ मिलकर विधायक के खिलाफ जंग छेड़ेंगे।