फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna mimic Vijay Deverakonda actor share adorable BTS video from Ranabaali

वायरल वीडियो: रश्मिका ने क्यूट अंदाज में उड़ाया विजय का मजाक; अभिनेता ने पत्नी को बताया रोजाना की एंटरटेनमेंट

Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
सार

Viral Video: विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें रश्मिका मंदाना उनसे मजाक करते हुए नजर आ रही हैं।
 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna mimic Vijay Deverakonda actor share adorable BTS video from Ranabaali
रश्मिका मंदाना , विजय देवकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' के सेट से एक प्यारा सा बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी साथी कलाकार और पत्नी रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

Rashmika Mandanna mimic Vijay Deverakonda actor share adorable BTS video from Ranabaali
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या खास है?
इस पीरियड ड्रामा फिल्म के एक नए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में, रश्मिका विजय की नकल करती हुई और उनका एक डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं। इसके बाद वह अपना चेहरा छिपा लेती हैं और शरमा जाती हैं। इस प्यारे पल को विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

क्लिप में विजय एक स्विंग चेयर पर बैठे हैं और रश्मिका उनके पास आकर मजाक-मजाक में उनके 'रणबाली' वाले किरदार की नकल करती हैं। फिर वह उनका डायलॉग बोलती हैं, 'दिस इज सिंगनामला बोब्बिली रणबाली,'। इसके बाद वह दोनों हाथों से अपना मुंह ढककर जोर से हंसने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna mimic Vijay Deverakonda actor share adorable BTS video from Ranabaali
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के लिए विजय ने लिखा पैगाम
वीडियो शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'वह प्यारी और बेबाक हैं। पेश है मेरी रोजाना की एंटरटेनमेंट। मेरी गंभीरता से मेरा ध्यान हटाने वाली।'

संजय दत्त: 'अब भारत में शांति महसूस नहीं होती', हर जगह फोटो लगाने और विदेशी दौरे पर क्या बोले अभिनेता?

विज्ञापन

Rashmika Mandanna mimic Vijay Deverakonda actor share adorable BTS video from Ranabaali
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
'रणबाली' के बारे में जानकारी
  • इस बीच, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है।
  • मेकर्स ने जानकारी दी है कि यह फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। 
  • उन्होंने फिल्म में जयाम्मा का अहम किरदार निभाया है।
  • यह फिल्म 1854 से 1878 के ऐतिहासिक दौर पर आधारित है। 
  • 'रणबाली' वह पहली फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में अपनी शादी के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
  • शादी से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है।
यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed