Trailer Review: शकुंतला देवी
कलाकार: विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा, जिशू सेनगुप्ता और अमित साध
लेखक: अनु मेनन, नयनिका महतानी, इशिता मोइत्रा
निर्देशक: अनु मेनन
यूट्यूब चैनल: प्राइम वीडियो
रेटिंग: ****
कई बार मुझे लगता है कि अगर हिंदी सिनेमा में फिल्म दर फिल्म अपने किरदारों को मुश्किल दर मुश्किल बनाते रहने का कंपटीशन हो तो विद्या बालन उसमें जरूर फर्स्ट आएंगी। उनकी फिल्मोग्राफी देखते समय अगर आप सिर्फ पिछले 10 साल की उनकी फिल्मों पर नजर डालें तो आपको मिलेंगी इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर, कहानी, बॉबी जासूस, हमारी अधूरी कहानी, बेगम जान, तुम्हारी सुलू और मिशन मंगल। और, अब शकुंतला देवी। 10 साल 10 किरदार और हर किरदार में उन्होंने अपनी तरफ से जान डालने की पूरी कोशिश की है।
2 of 6
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा प्रयोगों का दूसरा नाम है। सफलता और असफलता तो पूरी फिल्म पर निर्भर करती है। लेकिन, विद्या बालन ने अपनी कम कमाई करने वाली फिल्मों में भी अपने चाहने वालों को चौंकाया है। इस बार उनके साथ एक चौंकाने वाली कहानी बनाई है, अनु मेनन ने। बायोपिक है ह्यूमन कंप्यूटर नाम से मशहूर रही शकुंतला देवी की शोहरत और उन्हें मिली शाबाशी की कहानी के साथ साथ इसमें शकुंतला देवी के अपनी जिंदगी के जोड़ घटाने और गुणा भाग की भी झलकियां हैं।
शकुंतला देवी का ट्रेलर इस महान गणितज्ञ की कहानी की एक ऐसी झलक दिखाता है कि इसे देखने के बाद आपका इस फिल्म का इंतजार बेकरारी में बदल सकता है। जिसे पूरी दुनिया ने सराहा, चाहा और सम्मान दिया, क्या वह अपनी ही संतान की नजरों में गिर जाती है? क्या उसका अपने पति से रिश्ता सिर्फ गोद भराई भर का था? तो फिर किसने साथ दिया एक ऐसी महिला का जिसने न सिर्फ भारत का नाम दुनिया में रोशन किया बल्कि कंप्यूटर को हराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम भी दर्ज कराया।
4 of 6
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर के लेफ्ट, राइट और सेंटर, सब जगह सिर्फ विद्या है। गणित की विद्या जिसे उसके पिता ने नाम दिया शकुंतला। अब शकुंतला की इस विद्या कौशल को परदे पर विद्या बालन लेकर आने वाली हैं। जैसा फिल्म का ट्रेलर है, वैसे में तो इसका मजा पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में ही आता लेकिन कोरोना की बलिहारी है, विद्या बालन सीधे आपके घर पर पधार रही हैं आपके स्मार्ट टीवी पर ये कहानी लेकर।
5 of 6
अमित साध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर में सान्या मल्होत्रा थोड़ा ओवरएक्टिंग का शिकार दिखती हैं। हां, जिशू सेनगुप्ता फिर एक बार अपना काम बढ़िया से करते दिखते हैं। अमित साध डिजिटल दुनिया पर हर दूसरी सीरीज, फिल्म और ट्रेलर में दिखने लगे हैं। डर यही लगता है कि कहीं उनके प्रशंसकों के लिए उनका इतना दिखना राधिका आप्टे की तरह ओवरडोज न हो जाए।