हिंदी सिनेमा के शो मैन कहलाने वाले निर्माता निर्देशक सुभाष घई को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी सालगिरह से ठीक तीन दिन पहले उनकी 39 साल पहले रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म कर्ज का गाना इतना धमाल फिर से मचाएगा। जी हां, कर्ज के लिए आनंद बक्षी के लिखे, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीतबद्ध किए और किशोर कुमार के गाए गाने ‘पैसा ये पैसा’ पर कमाल एडिटिंग और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ हफ्ते के पहले दिन लैंड हुआ है निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर।
2 of 3
Total Dhamaal
- फोटो : firstpost
ट्रेलर की शुरूआत होती है कुछ हैरतअंगेज स्टंट्स सीन के साथ। उसके बाद मनोज पाहवा दिखते हैं 50 करोड़ का राज बताते। और, फिर शुरू हो जाती है पैसों की अंधी दौड़ जिसमें अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित तक सब शामिल हैं। साथ में हैं हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों की धमाल सीरीज के तमाम जाने पहचाने चेहरे। लेकिन, चेहरों से ज्याद जोर इस बार निर्देशक इंद्र कुमार स्पेशल इफेक्ट्स और इसके म्यूजिक पर दिया है।
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 80 के दशक से ही सुपर हिट जोड़ी रही है। दोनों को एक साथ एक फ्रेम में 26 साल बाद और वह भी एक दूसरे की टांग खींचते देखना ट्रेलर की हाईलाइट है। अजय देवगन का करिश्मा जरूर इतने सारे सितारों की भीड़ में फीका होता दिखता है लेकिन ट्रेलर का असली पंच है आदि और मानव यानी अरशद वारसी औऱ जावेद जाफरी की कॉमिक टाइमिंग।दिल, बेटा और इश्क जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों के निर्देशक रहे इंद्र कुमार ने 12 साल पहले हिट कॉमेडी फिल्म धमाल बनाई थी और ये इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। ट्रेलर कमाल का है। फिल्म भी धमाल होनी चाहिए।