टीवी की मशहूर अभिनेत्री और एंकर मंदिरा बेदी अक्सर अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। साल 2021 में अभिनेत्री ने अपने पति राज कौशल को दिल का दौरा पड़ने की वजह से खो दिया था। मंदिरा पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपने पति की मौत के बाद उनके बारे में और उनके बिना अपनी जिंदगी को वे कैसे गुजार रही हैं इस विषय पर खुलकर बातें करती नजर आईं।
2 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल को खोने के बाद जिस तरह से खुद को संभाला है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। हाल ही में अभिनेत्री ने राज कौशल के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैं अब भी यकीन नहीं कर पाती हूं कि वे हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन हम उनके बिना जीना सीख रहे हैं। मुझे बच्चों को संभालना है और इसके लिए मैं खुद को संभाल रही हूं'।
3 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं उन्हें भूल गई हूं। वे हर दिन याद आते हैं, लेकिन हां अब मैं बिना रोए राज की बातें कर पाती हूं। मैं हर दिन को एक नए दिन की तरह जीना सीख रही हूं'।
4 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी दो प्यारे से बच्चों की मां हैं। मंदिरा कहती हैं, 'कई बार मैं अंदर से टूटता हुआ महसूस करती हूं, लेकिन फिर खुद को बच्चों के लिए संभाल लेती हूं। मैं आज तक किशोर कुमार के गाने नहीं सुन पाती हूं क्योंकि वे राज उन्हें सुना करते थे। उनके बिना कोई भी त्योहार मनाने का मन नहीं होता है, लेकिन फिर सब करना पड़ता है'।
5 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी अपने परिवार और दोस्तों से काफी करीब हैं। अभिनेत्री कहती हैं, 'जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में मेरे दोस्तों ने मेरी काफी मदद की। उनके बिना मैं खुद को संभाल नहीं पाती। मैं आज भी राज के कार को बेच नहीं पाई हूं, लेकिन अब मुझे उन यादों को जाने देना होगा। मैं धीरे-धीरे सीख रही हूं कि उनके बगैर जिंदगी को कैसे जीया जा सकता है'।